सभी राम भक्तों को न्योता दे रहे हैं स्वयंसेवक
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। आगामी पौष शुक्ल , द्वादशी ,विक्रम संवत 2080, सोमवार दिनांक 22 जनवरी 2024 के शुभ दिन, प्रभु श्री राम के बाल रूप नूतन विग्रह को ,श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भगृह में विराजित करके प्राण -प्रतिष्ठा की जायेगी।
इस अवसर पर दीनदयाल नगर इंदिरा नगर के सभी 9 शाखाओं के स्वयंसेवक और सभी बस्ती के उप बस्ती में घर घर जाकर और मातृ शक्ति को साथ लेकर राम जन्मभूमि से आये पूजित अक्षत , पत्रक और चित्र को घर -घर जाकर पहुंचा रहे है और सभी राम भक्तों को न्योता दे रहे हैं। और दीनदयाल नगर के सभी नगर कार्यकारिणी और गतिविधि सहित मुख्य शिक्षक शाखा करवाहा तथा शाखा के गट नायक राम भक्तों से अपील कर रही है कि 22 जनवरी को प्राण -प्रतिष्ठा के दिन अपने-अपने मोहल्ले कॉलोनी में स्थित किसी भी मंदिर में आस -पड़ोस के राम भक्तों को एकत्रित करके भजन कीर्तन करें ।और उसी दिन सभी अपने-अपने घरों में घर के बाहर दीपक जलाएं और दीपावली की तरह दीपोत्सव मनाये। तिलक शाखा के शाखा कारवाह जगन्नाथ जी ओर संयोजक दुर्गेश जी के नेतृत्व में आज तिलक बस्ती में वृहत अक्षत वितरण का कार्यक्रम हुआ जिसमें तिलक शाखा के मुख्य शिक्षक संजीव जी अभिषेक जी तथा दीनदयाल नगर के सेवा प्रमुख शोभित जी और शाखा के सभी स्वयंसेवक ने बढ़ चढ़कर कर भाग लिया लगभग 300 घरों में आज अक्षत पहुंचा अभी तक दीनदयाल नगर में कुल 8000 घरों में अक्षत पहुंच चुका है। चंदन प्रचार प्रमुख ने बताया कि घरों में घी के दीए जलाए जाएंगे।

