सभी शिक्षक बच्चों की उपचारात्मक शिक्षा पर दें विशेष ध्यान – संध्या श्रीवास्तव

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)
उप निदेशक/ डायट प्राचार्या श्रीमती संध्या श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनपद अयोध्या में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पाण्डेय जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुनील कुमार श्रीवास्तव , सभी विकास खण्डों से खण्ड शिक्षा अधिकारी के साथ साथ सभी ए आर पी के अलावा सभी एस आर जी की उपस्थिति में ऑनलाइन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में डायट प्राचार्या  संध्या श्रीवास्तव ने सभी विद्यालयों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उपचारात्मक शिक्षा प्रदान करने , मिशन प्रेरणा की ई – पाठशाला के सफल क्रियान्वयन , प्रेरणा लक्ष्य एप के माध्यम से सभी बच्चों का भाषा और गणित के सीखने का आकलन करने , रीड एलांग एप के माध्यम से बच्चों के पठन कौशल का विकास करने , दीक्षा के क्यू आर  स्कैन का शिक्षकों द्वारा प्रतिदिन उपयोग करने , सभी ए आरपी तथा एस आर जी द्वारा माह सितम्बर में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार किये जाने वाले सहयोगात्मक पर्यवेक्षण पर विस्तार से चर्चा की।वही इसी कड़ी में सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों ने अपने विकास खंड में किये जा रहे विभिन्न कार्यों को विस्तार से बताया।जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुनील कुमार श्रीवास्तव ने सभी ए आर पी तथा एस आर जी से विद्यालयो के सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के दौरान  वितरित की गई।एन सी ई आर टी की पुस्तकों की जानकारी सभी प्रधानाध्यापकों से अनिवार्य रूप से करने को कहा। एआरपी ने सहयोगात्मक पर्यवेक्षण में आ रही समस्याओं को समीक्षा बैठक में साझा किया । अंत मे डायट प्राचार्या ने सभी से निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *