फैज़ाबाद। (डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
समाजवादी पार्टी में ही चौहानों का हित सुरक्षित रहेगा।लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को गठबंधन में सिर्फ 37 सीटें मिली थीं फिर भी एक सीट चौहान समाज को देकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा दिल दिखाया वहीं भाजपा के पास 80 सीटें थीं लेकिन पृथ्वीराज के वंशजों को एक भी सीट नहीं दे पाई और मुझे हराने के लिए सारे हथकण्डे इस्तेमाल किये।उक्त बातें जनवादी पार्टी (सोसलिस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने कहीं।जनपद में भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ जनक्रांति यात्रा लेकर आए संजय चौहान ने पृथ्वीराज चौहान इंटर कॉलेज बरवा मसौधा में आयोजित चौहान समाज की सभा में कही । श्री चौहान ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ही एकमात्र नेता हैं जिनके अंदर सबको साथ लेकर चलने की इच्छाशक्ति है । उन्होंने कहा चौहान समाज भाजपा को वोट देता आया है लेकिन भाजपा सिर्फ पिछड़ों का वोट लेना जानती है उनको हिस्सेदारी नहीं देना चाहती । भाजपा पिछड़ों को आगे करके चुनाव जीतती है और चुनाव जीतने के बाद उन्हें अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ती ।श्री चौहान ने कहा 2022 के चुनाव में पृथ्वीराज चौहान के वंशज समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़कर सपा मुखिया को मुख्यमंत्री बनवाने का काम करेंगे।सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि जिले की सीमा गोसाईंगंज में यात्रा का स्वागत सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव , पूर्व विधायक अभयसिंह और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने किया।अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन, विधानसभा कमेटी महानगर कमेटी ने किया वरिष्ठ नेता छोटे लाल यादव चौधरी बलराम यादव, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मो सुएब खान , सयुस जिलाध्यक्ष जयसिंह राणा , लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अतुल चौधरी ने अपनी कमेटी के साथ स्वागत किया।बीकापुर के पूर्व विधायक आनंदसेन यादव सयुस के पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह अनूप ने स्वागत किया ।

