शारीरिक श्रम का अभाव है रोगों की जननी- जितेन्द्र यादव
नियमित करें ध्यान और प्राणायाम- अचल हरीमूर्ति
जौनपुर
योग गुरु बाबा रामदेव की प्रेरणा से जन जन तक योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को पहुंचाकर लोगों को स्वस्थ और खुशहाल बनानें के उद्देश्य के तहत पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में नगर में स्थित मंगलम् मैरेज हॉल में चल रहे योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को प्रातःकालीन योग सत्र में बतौर मुख्य अतिथि अपना दल के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली द्वारा शिविर में प्रतिभाग करते हुए बताया गया है कि नियमित और निरन्तर योगाभ्यासों को करनें से लगभग सभी तरह की साध्य और असाध्य विमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है इसलिए आज जरूरत इस बात की है की प्रत्येक व्यक्ति योगाभ्यास को अपनी जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना ले। पप्पू माली को उनकी सामाजिक सहभागिता के माध्यम से जन सेवा में निरन्तर महति भूमिकाओं को निभानें के लिए पतंजलि योग समिति के माध्यम से उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मनोकामना समिति के पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनानें वाले जेएमएस कन्स्ट्रक्शन समूह के चेयरमैन जितेंद्र यादव द्वारा बताया गया है शारीरिक श्रम का अभाव सामान्यतः सभी रोगों की जननी है इसलिए हर एक व्यक्ति को अपनी दैनिक दिनचर्या में किसी खेल को सम्मिलित करके या मध्यम गति के साथ लम्बी दूरी तय करके और योगाभ्यास के समुचित अभ्यासों से पूर्णतः स्वस्थ रह सकता है। पतंजलि योग समिति के प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति के द्वारा योगाभ्यास को एक अध्यात्मिक अनुष्ठान के तहत कराया जा रहा है जिसमें हवन-यज्ञ के साथ विविध प्रकार के मन्त्रोच्चारों का जप और प्राणायामों से साधकों को तप कराया जा रहा है।इस सम्मान समारोह में भारत स्वाभिमान के प्रभारी शशिभूषण, योग शिविर के अध्यक्ष अधिवक्ता हरीनाथ यादव, राजीव सिन्हा,नवीन द्विवेद्वी,शम्भुनाथ,डा हेमंत,डा ध्रुवराज, हंसराज चौधरी, जसवंत सहित अन्य साधक उपस्थित रहे।

