सरयू तट पर उतरा फागुन का उल्लास: रोटरी क्लब ग्रेटर फैजाबाद ने मनाया भव्य होली मिलन

सरयू तट पर उतरा फागुन का उल्लास: रोटरी क्लब ग्रेटर फैजाबाद ने मनाया भव्य होली मिलन

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की पावन नगरी गुप्तार घाट के तट पर ‘होली आई मस्ती छाई’ के उद्घोष के साथ रोटरी क्लब ग्रेटर फैजाबाद का पारिवारिक होली मिलन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। ढोल-नगाड़ों की थाप, ठंडाई की मस्ती,गुझिया की मिठास व सुबहके साथ सरयू तट के बीच रोटरी परिवार के सदस्यों ने आपसी प्रेम और सौहार्द के रंगों में सराबोर होकर इस पर्व को यादगार बनाया।सांस्कृतिक रंग और मस्ती समारोह का शुभारंभ पारंपरिक ढोल-भांगड़ा और मधुर होली गीतों के साथ हुआ। फागुनी गीतों की धुन पर क्लब के सदस्यों, महिलाओं और बच्चों ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी।उत्सव के दौरान उल्लास और उमंग को शब्दों में पिरोते हुए कहा गया-
“मस्ती छाई है हर ओर, गुलाल का है शोर,
ढोल की थाप पर नाच रहा मन का मोर।
गुप्तार घाट के तट पर सजी है महफ़िल,
दोस्ती के रंगों में डूबा है आज हर दिल।”
क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन संजीव सोनी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “ऐसे सामूहिक आयोजन न केवल हमारी संगठन की एकता को मजबूत करते हैं, बल्कि हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से भी गहराई से जोड़ते हैं।”कार्यक्रम के सफल और सुव्यवस्थित संचालन में संयोजक रोटेरियन अखिलेश अग्रवाल के विशेष सहयोग और प्रबंधन की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की।क्लब द्वारा उनके प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर रोटरी क्लब के संस्थापक अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, अमित अग्रवाल, दीपक रस्तोगी, नीरज सिंघल, संजय मित्तल, सुनील रस्तोगी, पार्थ अग्रवाल, सचिव सतीश चौरसिया, अभिषेक अग्रवाल,अखिल अग्रवाल, दीपक मेहरोत्रा,जितेंद्र आनंद,रितेश गोयल,मुरली केसरवानी,अनुराग वैश्य,ऐश्वर्या रस्तोगी, जय आहूजा,नितेश रस्तोगी, मुकेश अग्रवाल, महिला विंग की सचिव नीता मित्तल, रश्मि केसरवानी,श्रद्धा अग्रवाल,संगीता सिंघल, रोली दीप निमिषा वैश्य,रुबी बंसल, सवी आनंद,छवि अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, यश अग्रवाल, शाश्वत एवं क्लब के अन्य पदाधिकारियों सहित रोटरी परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में सपरिवार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *