सर्वेश्वरी समूह शाखा द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित ,डॉ उत्तम गुप्ता ने किया परीक्षण

जौनपुर सर्वेश्वरी समूह शाखा तेजीबाजार द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 360 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण ,दवा वितरण एवं जांच किया गया।स्वास्थ शिविर में जिले के वरिष्ठ मानसिक एवं न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उत्तम कुमार गुप्ता एम.बी.बी.एस., एम.डी., न्यूरोसाइकियाट्री. Ex. असिस्टेंट प्रोफेसर आफ साइकियाट्री उपस्थित रहे। डॉ उत्तम द्वारा लगभग 300 मरीजो का स्वास्थ परीक्षण किया गया।इस अवसर पर तेजीबाजार क्षेत्र के श्याम राज सिंह सर्वेश्वरी समूह शाखा तेजी बाजार क्षेत्र के मंत्री ,बलभद्र सिंह, डॉक्टर रामभरोस सिंह, जितेंद्र सिंह, संजय सिंह, सुनील सिंह, राम अक्षय बर पांडे, साथ में मंगल क्लीनिक (न्यूरोसाइकियाट्री सेंटर) के प्रबंधक शशिभूषण पांडे, अजय चंद साहू, त्रिलोकी यादव, अखिल उपाध्याय, विशाल गुप्ता, सविता, खुशबू लोगों ने सहयोग देकर गरीब जनता एवं असहाय मरीजों का देखरेख किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *