सांसद ने कम्पोजिट विद्यालय सिद्दीकपुर का किया निरीक्षण

 

जौनपुर ।लोकसभा सांसद श्याम सिंह यादव ने सिद्धिकपुर के कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षकों व छात्रों से भी वार्ता की । कक्षा 6 के छात्र अमित से पाहड़ा सुने और कक्षा 7 के छात्र श्रवण से अंग्रेजी का अनुवाद पूछे। दोनों छात्रों के जवाब से संतुष्ट दिखे। इसके अलावा विद्यालय में संसाधन व व्यवस्थाओं को देखिए। शिक्षकों से वार्ता की उन्होंने पठन-पाठन प्रक्रिया को गुणवत्ता युक्त पाए जाने पर खुशी जाहिर की। इस दौरान के साथ सदर विधानसभा के प्रभारी सलीम खान, शिक्षक नेता इंदु प्रकाश यादव,चन्द्र भूषण यादव ,प्रधानाध्यापक वैदेही सखी, सहायक अध्यापक मधुलता यादव, सोनल सिंह, शिक्षामित्र सोनम सिंह मौजूद रहे। संसद में सांसद ने कहा अच्छे शिक्षकों से बच्चों का अच्छे चरित्र का निर्माण होता है ।इसके लिए शिक्षक ही उन्हें एक गौरवमई आकार दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *