गोरखपुर/
आप सभी को बताते चलें कई दिनों से सिकरीगंज मेन कस्बे में गोरखपुर मार्ग को जाने वाली सड़क को सिकरीगंज के मुख्य बाजार में हो चुकी है गड्ढे में तब्दील। बीते दिनों से वर्षा के कारण गड्ढों में पानी गड्ढों में जमा हो चुका है जिसके कारण राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भारी गाड़ियों का आवागमन इन गड्ढों में जैसे-जैसे हो रहा है गड्ढा बढ़ता ही जा रहा है। संबंधित विभाग की लापरवाही से राहगीरों को आवागमन हेतु हो रही परेशानियां। न जाने क्यों संबंधित विभाग इस खामियाजा को अनदेखी कर रहा है जबकि समस्या कई दिनों से बनी हुई है।

