राममंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त 2020 को हुए भूमि पूजन की दूसरी वर्षगांठ पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर का विरोध कर रही है। जबकि भारतीय इस दिवस का इंतजार कर रहे थे। कांग्रेस का आचरण रामभक्तों को अपमानित करने वाला रहा है। कांग्रेस को देश से इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। साथ सीएम योगी ने कांग्रेस द्वारा महंगाई के विरोध में किए गए प्रदर्शन पर भी निशाना साधा।

