स्थापना दिवस समारोह में मेधावियों को किया गया सम्मानित
सर्टिफिकेट और मैडल पाकर बच्चों के खिले चेहरे
विद्यालय की सबसे छोटी कक्षा प्ले वे की फातिमा, कक्षा 5 अभिनव प्रजापति, कक्षा 8 के शाश्वत मिश्रा एवं कक्षा 9 के युवराज सिंह ने जीते 3 मेडल हर क्षेत्र में अव्वल
लगातार 7 वर्षों से विद्यालय में फुल अटेंडेंस के लिए अतिकर्श पांडे एवं 5 वर्षों के लिए युवराज सिंह को मेडल एवं सर्टिफिकेट तथा उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। सेंट जोसेफ कॉलेज शाखा ने अपने स्थापना दिवस को बड़ी धूम-धाम से मनाया। उक्त अवसर पर प्लेवे से कक्षा 11 तक के छात्र छात्राओं को जिन्होंने अपनी कक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं अपने विषयों में सर्वाधिक अंक अर्जित करने तथा प्रत्येक क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया उनको मेडल देकर सम्मानित किया । इसके साथ ही कक्षा 7 के अतिकर्श पांडे को लगातार 7 वर्षों से शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए उनके माता पिता के साथ सम्मानित किया गया। फुल अटेंडेंस अवार्ड से लगभग 37 बच्चों को सम्मानित किया गया। एक्सीलेंस इन बिहेवियर के लिए 56 बच्चों को, बेस्ट हैंडराइटिंग के लिए 72 बच्चों को एवं स्टूडेंट आफ ईयर का सम्मान प्रत्येक कक्षा के एक विद्यार्थी को दिया गया। लगभग हर विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सब्जेक्ट टॉपर का सर्टिफिकेट एवं मैडल प्रदान किया गया।
सवर्गीय आर. के. मित्तल की याद में स्टार परफॉर्मर का खिताब मुदित अग्रवाल (इंचार्ज) और मनीषा कपूर (मिडिल स्कूल कोऑर्डिनेटर) को प्रदान किया गया। इस अवसर पर लता लोहुमी को उनके कार्य के लिए के ज्ञान मेमोरियल आउटस्टैंडिंग परफॉर्मर अवॉर्ड से पुरस्कृत किया गया। बेस्ट टीचर अवार्ड की श्रेणी में प्री प्राइमरी विंग की डाँली कपूर, प्राइमरी विंग की प्राची परिहार, मिडिल स्कूल की उन्नति भारद्वाज और सीनियर विंग की पूर्णिमा शुक्ला तथा प्रशासनिक विभाग से अविरल सोनकर को उनके वार्षिक क्रिया कलापों के आधार पर उन्हें अंगवस्त्र एवम ज्ञान स्मृति शाइनिंग स्टार सेंट जोसेफ का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेंट जोसेफ विद्यालय की सीतापुर रोड स्थित शाखा सफलता के नित नए आयाम अर्जित कर रही है और यहां के छात्र छात्राओं को सुविधाओं के साथ उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान की जा रही है। जिसके लिए उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रत्येक सदस्य विशेषकर शिक्षक – शिक्षिकाओं की सराहना की।
छात्र छात्राओं को सफलता का आयाम हासिल करना है, के लिए सफलता के मंत्र दिए।
उक्त अवसर पर विद्यालय की निदेशक नम्रता अग्रवाल, प्रधानाचार्या अमिता सिंह, पल्लवी उपाध्याय, समरीन शफी, चारु खरबंदा, लीना सिंह, नीलू गुप्ता, प्रीतू त्रिवेदी, नीतू, मनीष सिंह एवं विभिन्न विभागों के इंचार्ज, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक गण उपस्थित उपस्थित रहे।

