सीबीएसई रिजल्ट में चमके लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एण्ड कॉलेजेज के होनहार

सीबीएसई रिजल्ट में चमके लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एण्ड कॉलेजेज के होनहार-

-सीबीएसई रिजल्ट लखनऊ पब्लिक स्कूल के होनहारों ने किया राजधानी का नाम रोशन-

_कठोर परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता- डा0 एस0 पी0 सिंह

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। आज घोषित सीबीएसई कक्षा- 10 एवं 12, वर्ष 2023-24 के घोषित परीक्षा परिणामों मे लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कालेज समूह की आभ्रपाली शाखा, वृंदावन योजना व गोमती नगर शाखा के मेवावियों ने राजधानी में अपनी मेधा का परचम लहरा दिया।

कक्षा-12 में एलपीएस, वृन्दावन योजना शाखा की सुहानी सिंह ने 97.00 प्रतिशत एवं वृन्दावन योजना शाखा की अनुष्का धनंजय पाठक, आम्रपाली शाखा की दिव्या शुक्ला एवं मो. रहीम खान, गोमती नगर शाखा की वेदान्त मुरारका ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया।

कक्षा-10 में एलपीएस, वृन्दावन योजना शाखा के किशन तिवारी 97.60 प्रतिशत, गोमती नगर ब्रांच के प्रत्यूष मिश्रा ने 97.40 प्रतिशत और आम्रपाली शाखा की प्रगती सिंह ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर. लखनऊ पब्लिक स्कूल का परिश्रम लहराया। अपने साथ अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्थापक महाप्रबंधक डॉ एस.पी. सिंह ने सभी बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी तथा बच्चों को यह संदेश दिया कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है| बेहतर पढ़ाई से ही जीवन बेहतर हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *