सूत्र के मुताबिक बीकापुर में नशीले पदार्थों की बिक्री के प्रति कोतवाली पुलिस उदासीन,नहीं हो पा रही है प्रभावी कार्रवाही

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता )   जिले के कोतवाली क्षेत्र के हाल्ट रेलवे स्टेशन मलेथू कनक के आसपास सहित अन्य कई जगहों पर नशीले पदार्थों गांजा, स्मैक, चरस आदि नशीले पदार्थों का धंधा धड़ल्ले से जारी होने की चर्चा है।बताया गया कि पिछले जुलाई महीने में पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस द्वारा कुछ लोगों की धरपकड़ करके नशे की सामग्री बरामद किया गया था।जिससे नशे के कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मच गया था। लेकिन उसके बाद अब फिर पुलिस सुस्त हो गई है। स्थानीय पुलिस की उदासीनता के कारण नशे की सामग्री नशेड़ीयों को आसानी से उपलब्ध हो रही है। इसके अलावा नशे का इंजेक्शन एवं नशे की गोलियों का इस्तेमाल करते हुए भी लोग दिख जाते हैं। बगीचों में भी नशेड़ी घूमते हुए दिख जाते हैं। जो कोड भाषा के इस्तेमाल करते हुए नशे की सामग्री और पैसों की लेनदेन का आदान प्रदान करते हैं। इनकी गतिविधियों से संभ्रांत लोगों को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।क्षेत्र के जागरूक लोगों का कहना है कि नारकोटिक्स विभाग व पुलिस प्रशासन उदासीन बना हुआ है। चर्चा है कि रेलवे स्टेशन सहित आसपास अन्य कई गांव में नशे की सामग्री उपलब्ध कराने वालों का रैकेट फैला हुआ है।इस काले धंधे में शामिल लोग महंगे दाम पर नशे की सामग्री किशोरों एवं युवाओं को उपलब्ध करा कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। कोतवाली पुलिस  द्वारा  कुछ लोगों को पकड़कर जेल भी भेजा जा चुका है।लेकिन नशे की सामग्री उपलब्ध कराने वाले मुख्य सौदागरों को चिन्हित करके इनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। लगातार अभियान चलाने और प्रभावी कार्यवाही होने से काफी हद तक अंकुश लग सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *