सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल गोयल कैंपस में १० मार्च २०२६ को विद्यालय के सभागार में प्री-प्राइमरी ग्रेजुएशन समारोह बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया
लखनऊ**गोयल कैम्पस के प्री ग्रेजुएट्स ”
सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल गोयल कैंपस में १० मार्च २०२६ को विद्यालय के सभागार में प्री-प्राइमरी ग्रेजुएशन समारोह बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम नन्हे विद्यार्थियों के जीवन के लिए विशेष शुरुआत रही।
कार्यक्रम का आरंभ गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री महेश अग्रवाल के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान की सराहना करते हुए प्रारंभिक शिक्षा में मजबूत आधार की महत्ता पर बल दिया।
दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की औपचारिक शुरुआत हुई, जो अज्ञानता पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। इसके बाद एलकेजी के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. नेहा आनंद (कंसल्टेंट साइकोलॉजिस्ट एवं बोधि ट्री–मेंटल हेल्थ क्लिनिक की निदेशक एवं डॉ राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी कंसल्टेंट) शामिल हुई।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यूकेजी के विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन समारोह रहा, जहाँ नन्हे स्नातक टोपी और गाउन पहनकर बड़े गर्व के साथ अपने प्रमाणपत्र प्राप्त करते हुए दिखाई। कार्यक्रम का केंद्र बिंदु प्ले ग्रुप और नर्सरी के छात्रों के द्वारा प्रस्तुत की गई रैंपवॉक रही जहां उनके द्वारा भिन्न भिन्न प्रसिद्ध व्यक्तित्वो को
चरितार्थ किया गया।यूकेजी के छात्रों नेअपनी शिक्षण यात्रा को हृदय स्पर्शी गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया । विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती रीना पाठक जी ने नन्हे छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी और उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

