सोशल मीडिया पर सक्रियता से पेंशन आंदोलन मजबूत होगा– अभिनव राजपूत

 

अटेवा NMOPS इंडिया के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी अभिनव सिंह राजपूत जी का जनपद जौनपुर आगमन पर जिला महामंत्री संदीप कुमार चौधरी ने बुके देकर स्वागत किया गया। अटेवा जौनपुर के जिला मीडिया प्रभारी इंदु प्रकाश यादव जी ने गर्म जोशी से माल्यार्पण कर स्वागत किया। अपने संछिप्त कार्यक्रम में राजपूत जी ने आह्वान किया कि युवा शिक्षक कर्मचारी को सोशल मीडिया पर सक्रियता लानी होगी,ट्वीटर एकाउंट बनाना होगा और अपनी मांग को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना होगा। अगर पूरे देश के पेंशन विहीन साथी सोशल मीडिया पर अपनी मांग को लेकर लिखना और भिड़ना होगा तभी सरकार तक हमारी आवाज जा पायेगी। इसके लिए सभी सोशल मीडिया पर जैसे ट्वीटर पर, इंस्टाग्राम पर, फेसबुक आदि पर अपनी आवाज उठाने की जरूरत है।
इस मौके पर टी एन यादव जी, अखिलेश यादव जी संदीप कुमार यादव जी, रोहित सिंह जी, मानिक चंद पटेल जी, डा हरे कृष्ण सिंह जी, अरविंद गिरी जी, चंदन सिंह आदि सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *