ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा के द्वारा टी.डी. इंटर कॉलेज में प्रस्तावित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल बनाए जाने के संबंध में स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना स्थल के रूप में उपयोग किए जाने वाले कक्षों का निरीक्षण करते हुए उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार को निर्देशित किया कि पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग सी.सी.टी.वी. सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली जाए। उन्होंने कहा कि पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ कर ली जाए। प्रवेश एवं निकासी के लिए अलग-अलग द्वार बनाए जाए।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

