स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत बाल रोग विभाग में टीकाकरण जागरूकता का आयोजन।

देश की उपासना 

धनन्जय विश्वकर्मा 

जौनपुर : मेडिकल कालेज जौनपुर के प्रधानाचार्य प्रो० आर०बी० कमल के दिशा निर्देश में डा० पूजा पाठक, नोडल, नारी सशक्तिकरण अभियान एवं डा० ममता, विभागाध्यक्ष बाल रोग विभाग के समन्वय और सहभागिता से दिनांक 23 सितम्बर, 2025 को टीकाकरण जागरूकता का अयोजन मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सकों के उपस्थिति में हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों के साथ अभिभावक उपस्थित रहें। इस शिविर में बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व एवं उससे संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए समय पर लगने वाले टीके गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं तथा उनका शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर होता है। साथ ही माताओं को नियमित टीकाकरण कैलेंडर, सावधानियाँ और सरकारी योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध निःशुल्क टीकारण सेवाओं की भी जानकारी दी गई। टीकाकरण से होने वाले लाभों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगों के शिशुओं एवं बच्चों की संपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में भाग लेने वाले लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की और इसे बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
इस अवसर पर बालरोग विभाग के चिकित्सक, डा० अरविन्द यादव, डा० अजय कुमार यादव, डा० स्वाती प्रजापति, डा० जयन्त शर्मा, डा० संदीप सिंह एवं नर्सिंग अधिकारी, सोनम कन्नौजिया, श्वेता राय, धर्मेद्र यादव, विकास यादव, अतुल तथा एम०बी०बी०एस० छात्र/छात्राएं व बच्चे एवं उनके तीमारदार उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *