हमलावर पुलिस के पकड़ से दूर। 12 दिन पूर्व जानलेवा हमला हुआ था

अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार पर किया जानलेवा हमला बुरी तरह से घायल 

जौनपुर।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कडैला ग्राम निवासी दिलीप कुमार जो एक निजी चैनल के पत्रकार हैं! वह अपने निजी कार्य से कमालपुर आजमगढ़ से आ रहे थे! 25 अप्रैल रात्रि लगभग 9:30 पर कमालपुर से जौनपुर कडैला के लिए रवाना हुये पत्रकार के घर से 500 मीटर पर ही अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। बुरी तरह से पिटा पत्रकार की हालत अचेत अवस्था में हो गयी। पत्रकार को छोड़कर हमलावर फरार हो गए। दिलीप कुमार ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग आ गए और मुझे चिकित्सकों के पास भेजा। जब इसकी खबर थानाध्यक्ष को हुई तो उन्होंने मौके का मुआयना करते हुए पीड़ित पत्रकार के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जूटे।

खून से सना हुआ गाड़ी का हेलमेट देखने पर क्षेत्र में सन सनी।

घटना से पांच दिन बाद पत्रकार से छीना हुआ गाड़ी का हेलमेट हसनपुर और अतरौरा के सरहद पर रास्ते से कुछ दुर स्थानीय लोगों ने देखा तो उसका क्षेत्र में शोर मचा गया। इसकी जानकारी पर पीड़ित पत्रकार व परिवार के लोगों को हुआ। तो सब लोग मौके पर जाकर देखा तो दिलीप का ही हेलमेट वहां फेंका था। उन्होंने सरायख्वाजा थाना पुलिस को इसकी सूचना दिया तब मौके पर दरोगा रामबिलास पहुंचे और हेलमेट में खून लगा होना, तथा टूटा हुआ निशाना देही पर हेलमेट को पीड़ित पत्रकार दिलीप को दिया। पीड़ित ने दरोगा से पूछा कि दबंगों को कब तक पकड़ा जाएगा। उन्होंने ने आश्वासन दिया कि कार्यवाही की जा रही है और जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेकिन सवाल उठता है कि 12 दिन बीत जाने के बाद अभी हमलावर पुलिस के पकड़ से दूर क्यों ?

इसी तरह से अगर पत्रकार पर हमला होता रहेगा तो पत्रकार डर जाएगा सहम जाएगा ।

जहां उत्तर प्रदेश सरकार बार-बार निर्देश कर रही है। कि पत्रकार भीड़ का हिस्सा नहीं है सुरक्षा का ध्यान दिया जाए। फिर भी जौनपुर में सरायख्वाजा थाना पुलिस टीम ने हमलावर को जेल की सलाखों तक क्यों नहीं भेज पा रहा है। यह तो पुलिस टीम पर सवाल खड़ा करता है।

हाल ही में दिलीप कुमार की नव नियुक्ति खबर भारत 360 न्यूज़ चैनल में हुई है। जिसमें समाचार का आदान प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *