हमीरपुर जिले में उजाड़ पड़े सिटी फॉरेस्ट पार्क के पास जंगल में प्रेमी युगल को पीटकर युवती से जोर जबरदस्ती का मामला सामने आया है। गुरुवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी हुई है। इस मामले में पुलिस ने दो किशोरों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक की तलाश की जा रही है, जबकि पीड़ित पक्ष सामने नहीं आया है।
एसपी शुभम पटेल ने बताया कि वायरल वीडियो के जरिये आरोपी युवकों की पहचान कर ली गई है। पीड़ित पक्ष का पता नहीं चला है। हल्का इंचार्ज एसआई राजेश कुमार की तहरीर पर शहर के मोहल्ला गौरा देवी निवासी कन्हैया शर्मा, प्रीतम कश्यप व अरविंद उर्फ कमल निषाद और दो किशोरों पर छेड़खानी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने लोगों से वीडियो वायरल न करने की अपील की है।

