आर एल पाण्डेय
लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा किया गया गौशाला का निरीक्षण*हरदोई जिले के विकासखंड सांडी के ग्राम पंचायत नया गांव में गौशाला की स्थिति देखने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित मिश्रा अपने दल बल के साथ पहुंचे , जहां पर उन्होंने गौशाला के स्थिति बहुत ही दयनीय पाई गौशाला में कोई भी अधिकारी ड्यूटी पर नहीं थे गौशाला में पूर्व में कार्य कर चुकी महिला से जब राष्ट्रीय युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने पूछताछ की तो पता चला की गौशाला मैं 40 गाय थी जिसमें से अब केवल 7 गाय ही जीवित बची हैं बाकी शेष गाय अधिकारियों की लापरवाही के चलते मर चुकी है पदाधिकारियों ने जब गौशाला के अंदर प्रवेश किया तो स्थिति बहुत ही दर्दनाक थी दो गाय गौशाला में मरी हुई पड़ी थी और एक तड़प तड़प कर मरने की स्थिति में थी।

