हरिश्चंद्र सिंह चौहान ने बच्चों और अभिभावक बन्धुओं को उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा के लिए दिए सन्देश

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल और इण्टर मीडिएट की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने जा रही है। बोर्ड परीक्षा छात्र/छात्राओं के साथ अध्यापको और अभिभावक बन्धुओं की भी परीक्षा है। बख्शी का तालाब इण्टर कालेज लखनऊ के विज्ञान अध्यापक हरिश्चंद्र सिंह चौहान के अनुसार शिक्षक एवं अभिभावक दोनों के सार्थक प्रयासों और छात्र/छात्राओं के धैर्य, कठिन परिश्रम और अनुशासन से अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं हरिश्चंद्र सिंह चौहान ने बच्चों और अभिभावक बन्धुओं को सन्देश के माध्यम से बताया कि बच्चे घबराए नहीं समय सारणी बनाकर अध्ययन करें , अभिभावक अपने बच्चों को घर का वातावरण उचित रखें, बच्चों पर अधिक दबाव न डाले, बल्कि बच्चों का सहयोग करें , पढ़ाई के साथ बच्चों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। किसी विषय में दिक्कत आ रही है तो आनलाइन अपने शिक्षक की मदद ले। गणित, विज्ञान के सूत्रों को रटे नहीं बल्कि समझ कर लिखें परीक्षा के दौरान रिवीजन पर अधिक ध्यान दें नये टापिक को पढ़ने से बचें निश्चित ही अच्छे अंक प्राप्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *