हर चुनौतियों से लड़ने के लिए संगठन में एकजुटता जरूरी -जयप्रकाश गुप्ता

खजनी।आज लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार देश के लिए सशक्त प्रहरी के रूप में कार्य करते है।हम पत्रकारों में विचारों को लेकर मतभेद हो सकता है लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए।पत्रकारों के हित में एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है।इसके लिए संगठन में हर चुनौतियों की लड़ाई लड़ने के लिए एकजुटता जरूरी है। जिसके लिए संगठन आपके स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
उक्त उदगार खजनी क्षेत्र के जयेश्वरनाथ शिव मंदिर भरोहिया में रविवार दोपहर खजनी इकाई के मासिक बैठक को बतौर मुख्य अतिथि पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक श्री जयप्रकाश गुप्ता पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने सबसे पहले मंदिर में पहुंचकर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।उसके बाद बैठक के दौरान उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं का परिचय प्राप्त कर संगठन में आए नए सदस्य पत्रकार बंधुओं का उत्साहवर्धन किया।उनके बीच में पत्रकार हितो के लिए कई बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।संगठन में नए सदस्य के रूप में खजनी से दैनिक जागरण संवाददाता श्याम जी मद्धेशिया,अमर उजाला संवाददाता चंद्र प्रकाश उर्फ सोनू सिंह,जागरण आईनेक्स्ट से अमित पांडेय,महादेवा दैनिक जागरण संवाददाता कौशल किशोर सिंह,भारत सी न्यूज़ उनवल कृष्ण मोहन सैनी,उनवल गोरखपुर मेल से संजय तिवारी,उनवल आई नेक्स्ट से शचींद्र मिश्रा व सिकरीगंज से विजय यादव आदि लोग शामिल हुए।इन सबको राष्ट्रीय संयोजक जयप्रकाश गुप्ता ने पत्रकारिता जगत में अपने कर्तव्यो के निर्वहन के संकल्प के साथ सही दिशा में कार्य करने के लिए मार्गदर्शन किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में गोला के तहसील अध्यक्ष श्री राजेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी श्री के पी राय, बांसगांव के कोषाध्यक्ष श्री जयप्रकाश यादव रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता खजनी तहसील अध्यक्ष हिमांशु शुक्ला व संचालन जिला मंत्री अंजली शुक्ला ने किया।कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारी व दर्जनों सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *