हर दिल ध्यान -हर दिन ध्यान: तीन दिवसीय योग ध्यान शिविर का किया गया आयोजन

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार एवं हार्टफुलनेस रामचंद्र मिशन केंद्र जौनपुर के तत्वाधान में दूसरे दिन सूबे लाल मौर्या जी के पदुमपुर आवास पर आज दिनांक 15 मार्च को योग ध्यान और सफाई के विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया
श्री रामचंद्र मिशन के प्रशिक्षक सुरेश चंद दुबे द्वारा योग के विषय पर उपस्थित सभी अभ्यासी भाई बहनों और ग्राम वासियों को योग प्रशिक्षण दिया गया एवं प्रशिक्षक श्री स्कंद कुमार यादव एडवोकेट अध्यक्ष अधिवक्ता संघ शाहगंज तहसील जौनपुर द्वारा सभी को ध्यान से तनाव मुक्ति और आंतरिक सफाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जैसे शारीरिक मानसिक भावनात्मक तनाव से मुक्ति विचारों में संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा दी गई कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक श्री त्रिलोकी नाथ गुप्ता जौनपुर केंद्र प्रभारी द्वारा किया गया
सूबे लाल मौर्य जी द्वारा आए हुए प्रशिक्षक एवं अभ्यासी भाई बहन एवं सुदर्शन मौर्य एवं गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया गया साथ ही कार्यक्रम : के समापन के उपरांत सभी क्षेत्रवासियों को दिनाक 16 मार्च को प्रातः 8:00 बजे से शिविर के तीसरे दिन आने के लिए आग्रह किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *