होली का पर्व अपने साथ सकारात्मक परिवर्तन समाज में लाता है: आचार्य शिवप्रसाद शास्त्री
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
रुड़की,हरिद्वार। सुभासगंज, बीटी गंज, आर्य समाज मंदिर में होली उत्सव पर्व मनाया गया।
इस अवसर पर पुरोहित बिहार लाल ने यज्ञ एवं प्रार्थना संपन्न कराई।
यज्ञ के दौरान प्रधान भीष्म गिरी गोस्वामी, मंत्री सत्यपाल सिंह , राजकुमार अनेजा, पवन कुमार आर्य, नीता मित्तल, दीप्ति, आलोक द्विवेदी, चांदनी, हरफूल राठी आदि उपस्थिति रहे।
नीता मित्तल के द्वारा सत्यार्थ प्रकाश की महत्वपूर्ण जानकारी उपस्थित श्रद्धालुओं को दी गई।
इस अवसर पर आचार्य शिव प्रसाद शास्त्री ने हिंदू सनातन धर्म में होली के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि होली का पर्व अपने साथ सकारात्मक परिवर्तन समाज में लाता है जहां एक और ऋतु परिवर्तन का आभास होता है वही नवीन फसलों का भी आवागमन भारतीय कृषकों द्वारा होता है।
इस अवसर पर राजेश तथा अमरेश ने अपने भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
आयोजन को संपन्न कराने में प्रधान भीष्म गिरी गोस्वामी, उप प्रधान विजय सिंह वर्मा, उदयवीर सिंह, मंत्री सतपाल सिंह, हरफूल सिंह राठी, सतीश कुमार आर्य, मनोज शर्मा, नीता मित्तल आदि श्रद्धालुओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

