होली के रंग दिव्यांगों के संग

प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी डॉ अंजना सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ मूक बधिर एवं दिव्यांग बच्चों के साथ जौनपुर नगर से सटे”राजेश स्नेह ट्रस्ट आफ एजुकेशन” दिव्यांग स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र रूहट्टा में दिव्यांग विद्यालय में बच्चों के साथ मिष्ठान एवं रंग गुलाल पिचकारी आदि भेंट कर मनाया एवं उक्त कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अनेकता में एकता का यह पर्व हमें एक दूसरे के प्रति स्नेह सम्मान एवं सहानुभूति का पाठ पढ़ाता है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमेश सिंह ने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत का यह पर्व हमें सदैव धर्म एवं सत्य के मार्ग को अपनाने का पाठ पढ़ाते हुए एक दूसरे के प्रति भाईचारे एवं परस्पर स्नेह का मार्ग दिखाता है बसंत का यह पर्व रंग बिरंगे फूलों की भात हम सभी के जीवन में अनेकता में एकता का संदेश देता है मैं संगठन की ओर से समूचे देशवासियों को होली महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं कार्यक्रम को संबोधित करते हैं प्रदेश महासचिव सुधीर सिंह ने कहा कि ईर्ष्या पेट से ऊपर उठकर परस्पर स्नेह एवं सम्मान का अभाव ही होली है कार्यक्रम में संगठन के साथ साथ दिव्यांग विद्यालय परिवार के प्रबंधक राजेश कुमार ( सहायक प्रोफ़े.पूर्वांचल विश्वविद्यालय )जौनपुर अध्यापक यूपी सिंह ,दीपक श्रीवास्तव, शिक्षिका किरन, रौनक ,संदीप आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रदीप तिवारी ने किया एवं आए हुए अतिथियों के प्रति संगठन महामंत्री सीमा तिवारी ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रेनू सिंह एवं अर्चना त्रिपाठी एवं प्रियंका श्रीवास्तव सहित तमाम संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *