होली पर को लेकर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मानिकचंद सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग द्वारा लगातार कर रही छापेमारी

होली पर को लेकर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मानिकचंद सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग द्वारा लगातार कर रही छापेमारी

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो अयोध्या)

अयोध्या।होली पर्व के दौरान लोगों के स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव ना पडे।इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मानिक चंद्र स्वयं तथा उनके द्वारा गठित की गई टीम सभी जगह छापा मारा अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।इस संबंध में मानिकचंद ने बताया शुक्रवार को सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। के नेतृत्व में सचल दल (खाद्य सुरक्षा अधिकारी- नन्द किशोर यादव, अजय कुमार सोनी) के साथ प्रतिष्ठान ब्लिंक कामर्स प्रा0 लि0 से 01 नमूना खजूर एवं 18 किग्रा0 खजूर मूल्य 9180 का जब्त किया गया।बताया कि अजय कुमार सोनी के द्वारा 01 नमूना खजूर व 1560 किग्रा0 खजूर मूल्य 780000/- का जब्त किया गया।मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ0 पी0के0 त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनूप सिंह द्वारा 01 नमूना बादाम व 249 किग्रा0 मूल्य 211650/- का जब्तीकरण किया गया।बताया कि सुमित चौधरी के द्वारा 01 नमूना काजू व 01 नमूना खजूर का व बादाम 99 किग्रा0 मूल्य लगभग 82170/- एवं काजू 49 किग्रा0 मूल्य 32340/- का जब्त किया गया। इस प्रकार आगामी होली त्योहार के अभी तक कुल 46 नमूनों का संकलन कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया एवं 96 किग्रा0 पनीर व खोया कुल मूल्य 71580/- का नष्ट कराया गया व कुल मूल्य 2471408/- का जब्तीकरण किया गया।जिलाधिकारी निर्देशन में आगामी होली त्योहार में आमजनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सघन प्रवर्तन कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने होली पर्व को लेकर जहां एक तरफ सभी प्रतिष्ठानों के स्वामियों से अपील किया है कि थोड़े से लाभ के लिए वह किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य से खिलवाड़ ना करें मिलावट थोड़ी ना करें वहीं लोगों से भी अपील किया है कि बासी तथा मिलावट खाद्य पदार्थ को ना खरीदें अगर कोई भी प्रतिष्ठा के स्वामी इस तरीके से बेचते हुए पाए जाएं या दिखे तो उसकी सूचना या खाद्य विभाग को दे सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *