होली पर खुद बसों पर यात्रियों को बिठाते दिखाई दिए एआरएम रोडवेज

होली पर खुद बसों पर यात्रियों को बिठाते दिखाई दिए एआरएम रोडवेज

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या। होली त्योहार पर भारी संख्या में लोग अपने-अपने घरों की ओर जा रहे हैं। जिसके चलते बसो, ट्रनों में यात्रियों की अधिक भीड़ होने की संभावना दिखाई दे रही है। इस दौरान खास कर बस यात्रियों को यात्रा के समय किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए खुद सहायक प्रबंधक रोडवेज अयोध्या डिपो आदित्य प्रकाश अपनी टीम के साथ शनिवार को खुद बस यात्रियों को बेस पर बिठाते हुए दिखाई दिए। उनका कहना था कि शासन के मंसानुरुप होली त्यौहार पर अपने-अपने घरों को जाने वाले बस यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी ना उत्पन्न हो इसी के तहत यह कदम उठाए जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय भीड़ होने की काफी आशंका है क्योंकि अभी होली तो एक-दो दिन है लेकिन आज के बाद होली पर अवकाश रहेगा जिसको लेकर भारी संख्या में लोग अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो सकते हैं जिस पर रोडवेज बसों पर भी दबाव पर सकता है और भीड़ बढ़ सकती है। इसी को देखते हुए वह खुद और उनकी टीम बस यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान को जाने वाले बसों पर बिता रहे हैं। इस दौरान उनके तथा उनकी टीम द्वारा की जा रही इस कार्य के चलते बस यात्रियों ने उन्हें होली की बधाई भी दिया और उनके कार्य की प्रशंसा भी किया। बताते चले अयोध्या परिक्षेत्र से होली त्यौहार को लेकर आज से 9 मार्च तक दिल्ली, लखनऊ कानपुर वाराणसी प्रयागराज सहित अन्य प्रमुख मार्गो पर आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन करने जा रही है।इस मौके पर सहायक प्रबंधक रोडवेज आदित्य प्रकाश ने बताया कि अयोध्या परिक्षेत्र से दिल्ली के लिए कुल 24 रोडवेज बसें तथा कानपुर के लिए 40 रोडवेज बसों की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है वहीं जरूरत पड़ने पर और भी बसों में बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या डिपो से 24 सुल्तानपुर डिपो से 12 अकबरपुर डिपो से 6 तथा अमेठी डिपो से 6 अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा उन्होंने बताया कि इसी अयोध्या क्षेत्र से कानपुर के लिए अयोध्या डिपो से 40 सुल्तानपुर डिपो से 32 अकबरपुर डिपो से 24 तथा अमेठी डिपो से 16 रोडवेज बसों का संचालन होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी भी रोडवेज कर्मचारी अधिकारी चालक पर चालक व अन्य कर्मचारियों को अर्थव्यवस्था विशिष्ट परिस्थितियों को छोड़कर कोई भी अवकाश साप्ताहिक विश्राम नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *