होली मिलन एवं अभिनन्दन समारोह सम्पन्न
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ।राजाजीपुरम परिक्षेत्र उद्योग व्यापार मण्डल के द्वारा आयोजित होली मिलन एवं अभिनन्दन समारोह सम्पन्न हुआ।
कार्याक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र एवं अति विशिष्ठ अतिथि आनन्द द्विवेदी नगर अध्यक्ष, लखनऊ भा.जा.पा.जी उपस्थिति रहे।
राजाजीपुरम परिक्षेत्र उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष उमेश शर्मा वरिष्ठ महामंत्री सुशील तिवारी “सोनू पं.” जी ने अमरनाथ मिश्र एवं आनन्द द्विवेदी, राघवेन्द्र शुक्ला, अंजनी श्रीवास्तव जी को अंग वस्त्र, मोमेन्टो माला पहनाकर स्वागत किया।
राजाजीपुरम परिक्षेत्र उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष उमेश शर्मा ने बताया कि आनन्द द्विवेदी जी को लखनऊ नगर का दूसरी बार अध्यक्ष बनाये जाने पर व्यापारियों ने भारतीय जनता पार्टी को धन्यवाद दिया और आनन्द द्विवेदी का स्वागत किया।
अमित मस्ताना झांकी वाले ने राधाकृष्ण की झांकी निकाली बैठे सभी व्यापारी मन्त्रमुग्ध हो गये। श्रुति श्रीवास्तव जी ने होली के गीत गाये जिस पर व्यापारियों ने झूम कर नाचे फूलो की होली खेली। सभी व्यापारियों ने एक दूसरे के गले मिलकर होली की बधायी दी।
उमेश शर्मा, सुशील तिवारी, सचिन रस्तोगी विशाल कोहली सौरभ शर्मा डॉक्टर दिनेश माथुर आरिफुल हसन राजकुमार बत्रा गुलशन सचदेवा लल्लन यादव दीपक सहगल, दीपू यादव मनीष मिश्रा शिव स्वरूप गुप्ता दीपू अग्रवाल सत्येंद्र श्रीवास्तव शिवपाल सांवरिया राजकुमार विश्वकर्मा गौरव कनौजिया अरुण निगोटिया दीपक गुप्ता संजय कुमार सिंह पुष्कर पांडे कौशल त्रिपाठी जसबीर सिंह गुड्डे नवाब प्रतीक राय संजीव चांदनी प्रमोद वर्मा अमित मिश्रा सुधीर अवस्थी गौरव गौतम कुमार अनुराग सिंह रियान अली अनूप द्विवेदी रामनरेश यादव संजीव चांदनी कौशल त्रिपाठी राम प्रकाश गुप्ता सोनू घई आलोक पांडे कमल कुमार आदि व्यापारियों के साथ सैकड़ो व्यापारी उपस्थिति रहे।

