होली से पहले 4754 रसोइयों के खातों में गया जनवरी माह का मानदेय
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।होली से पहले ही जिले के 12 विकास खंडों मे तैनात 4754 रसोइयों के खाते में जनवरी माह का मानदेय ₹2000 भेज दिया गया है।जिससे अब रसोइयों की होली फीकी नहीं होंगी।क्योंकि अभी तक कई रसोईया असमंजस में थी कि अभी तक उनके खातों में पैसा ना आया था।कही उनकी होली फीकी न पड़ जाए।लेकिन होली त्यौहार के पहले ही सभी रसोइयों के खातों में पैसा जनवरी माह का चला गया।इस संबंध में बीएसए लाल चंद्र व मध्यान भोजन प्रभारी अंकुर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि जिले के 12 विकास खंडों मे तैनात 4754 रसोइयों का जनवरी का मानदेय शनिवार को चला गया है।उन्होंने सभी रसोइयों को होली की शुभकामना देते हुए कहा कि वह सभी अपने-अपने परिवारों के साथ होली त्योहार को त्योहार को खुशी पूर्वक बनाएं।

