फ़िल्म थैंक गॉड हिन्दू धर्म का अपमान-अतुल सक्सेना

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

पाली-हरदोई अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (उ0प्र0) के कार्यवाहक अध्यक्ष पश्चिम संभाग अतुल सक्सेना ने थैंक गॉड फ़िल्म में आराध्य भगवान चित्रगुप्त जी के पात्र को अभिनेता अजय देवगन ने जिस प्रकार से अभिनीत कर फिल्मांकन किया गया है जो कि घोर आपत्तिजनक है। भगवान चित्रगुप्त जी का अपमान पूरे हिन्दू समाज का अपमान है। सम्पूर्ण चराचर जगत के रचयिता परमपिता ब्रह्मा जी की काया से उत्पन्न बुद्धि विवेक और ज्ञान के प्रदाता सबके कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले कायस्थों के इष्ट देवता चित्रगुप्त व सम्पूर्ण हिन्दू समाज के साथ विशेषकर कायस्थ समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। सम्पूर्ण हिंदू समाज स्वयं को घोर अपमानित महसूस कर रहा है। इस संदर्भ में धार्मिक भावना भड़काकर जातिगत व धार्मिक विद्वेष पैदाकर क्षेत्र की शांति व्यवस्था को प्रभावित करने के उद्देश्य से बनाई गई इस फ़िल्म से जुड़े लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र में वर्णित तथ्यों के प्रकाश में भारतीय दण्ड विधान की धारा 295 A, 298, 294, 120 B व 153 A में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किये जाने हेतु शाहजहांपुर सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में संस्था पदाधिकारी अतुल सक्सेना ने कार्यवाही की मांग की है।और थैंक गॉड फ़िल्म का बहिष्कार करने की हिन्दुओं से अपील की है साथ ही उन्होंने कहा कि थैंक गॉड फ़िल्म में जिस प्रकार से भगवान चित्रगुप्त जी को मजाकिया किरदार एवं अशोभनीय डायलॉग के साथ दर्शाया गया है वह किसी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। इस अवसर पर सरोज कुमार श्रीवास्तव,महेश सक्सेना, संजीव सक्सेना,देश दीपक, अपूर्व सक्सेना,मनोज श्रीवास्तव,गजेंद्र नाथ,अनमोल, संजय सक्सेना, मनोज सक्सेना,अनिल, बृजेश,हरिओम, व प्रमोद मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *