अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अमृत विचार’ द्वारा महिला सम्मान समारोह आयोजित
लखनऊ।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अमृत विचार समाचार पत्र द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को एक मंच पर आमंत्रित कर “प्रकृति, परिवार एवं समाज में महिलाओं की सशक्त भूमिका” विषय पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया गया। इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि आज की नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की भी महत्वपूर्ण शक्ति है। महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही है और वे अपनी मेहनत, प्रतिभा एवं संकल्प से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।
इस अवसर पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की अध्यक्ष गीता गुप्ता, महासचिव प्राची पाण्डेय, जिला अध्यक्ष सुनीता चटर्जी, जिला उपाध्यक्ष खुशबू केसरवानी, वरिष्ठ नगर अध्यक्ष रुचि सिंह, ज्योति तिवारी, मानसी, उजमा सहित अन्य गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए तथा इस पहल के लिए अमृत विचार समाचार पत्र की सराहना की।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देना और नई पीढ़ी की महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

