अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला एसओ ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला एसओ ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर तथा एसपी ग्रामीण / मिशन शक्ति फेज 5 नोडल प्रभारी बलवंत चौधरी के निर्देश व सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला थाना पुलिस ने गुलाब बाड़ी सहित अन्य स्थानों पर जाकर महिलाओ व बालिकाओं को पंपलेट, पोस्टर के माध्यम से जागरुक किया।इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने महिला उप निरीक्षक स्वेता राठौर,महिला कांस्टेबल प्रेया सिंह, म.का.पूनम यादव ने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं बारे में बताया।उन्होंने विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन एवं सुकन्या योजना ,बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और हेल्पलाइन नंबर के बारे में बालिकाओं /महिलाओं को जागरूक किया गया और महिला अपराध संबंधित अपराध के बारे मे अवगत कराया गया व उन्हें किसी भी प्रकार पुलिस सहायता हेतु विमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, साइबर अपराध 1930 के बारे में बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *