अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ ने मनाया जगतगुरु परमहंस आचार्य का जन्मदिन और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए किया रामबाण महायज्ञ

अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।अयोध्या के चर्चित संत जगतगुरु परमहंसाचार्य के जन्मदिन को भव्य बनाने के लिए देश के कोने कोने से अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ भारत के अनेक कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचे, जहां तपस्वी जी की छावनी में महंत परमहंस के साथ रामबाण महायज्ञ किया। इसके पश्चात महंत परमहंस को माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उनका जन्मदिन मनाया इसके पश्चात महंत परमहंस आचार्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा की मेरी हिंदू राष्ट्र की मांग ऐसे ही जारी रहेगी तथा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए भारत से ईसाइयों और मुसलमानों की नागरिकता समाप्त कराने के लिए रामबाण महायज्ञ किया गया ।भारत में ईसाइयों और मुसलमानों को वोट देने का अधिकार समाप्त होना चाहिए । अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक महंत परमहंस आचार्य का जन्मदिन है इस अवसर पर हमने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए तथा महाराज जी की दीर्घायु के लिए रामबाण महायज्ञ किया हमारे साथ महासंघ के 50 से ज्यादा कार्यकर्ता आज यहां एकत्रित हुए हैं सर्वप्रथम सब्जियों में स्नान किया और हनुमानगढ़ी में दर्शन भी किए हैं भारत जल्द ही हिंदू राष्ट्र घोषित होगा इसके लिए हम पूरी तरह आगे बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *