आर एल पाण्डेय
लखनऊ। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में महासभा की उत्तर भारत की महामंत्री कनुप्रिया जी के आवास पर कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता रिटायर्ड आईएएस चंद्रिका प्रसाद तिवारी ने की। अवध एवं लखनऊ जनपद में महासभा के विस्तार हेतु युवा संगठन, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ एवं जिला कार्यकारिणी के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई। संजय अवस्थी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष एवं विश्वास सारस्वत को लखनऊ जिला युवा अध्यक्ष तथा डॉक्टर डी एन त्रिपाठी को प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गयी. बैठक में अवध क्षेत्र के अध्यक्ष कुलदीप अवस्थी, रागिनी अवस्थी, डॉ अंशुल शर्मा,अभिषेक शर्मा, सुधाकर, आदित्य, आशीष शर्मा, तुहीन द्विवेदी, रोहित शर्मा, डी एम त्रिपाठी,गिरीश शंकर तिवारी, अरविंद पाठक, कल्पना पाठक, शशि अवस्थी, कवी त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

