ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पं. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी के आवास पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ,अवध क्षेत्र की कार्यकारिणी की बैठक हुयी जिसमे अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की महामंत्री विदुषी कनुप्रिया,अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा,लखनऊ अध्यक्ष पं. संजय अवस्थी, अ.भा.ब्रा.महासभा महिला शाखा अवध क्षेत्र की अध्यक्ष रागिनी अवस्थी ,पं राकेश कुमार मिश्र ,पं राजीव मिश्र ,पं निरंजन गौतम एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यकारिणी की बैठक मे आगामी 22.04.2023 को भगवान परशुराम जयंती को धूमधाम से मनाने की रूपरेखा पर विस्तृत विमर्श हुआ।इस दौरान कार्यकारिणी द्वारा यह भी तय किया गया कि भगवान परशुराम की जयंती पर एक (वाहन) शोभायात्रा मेट्रो सिटी अपार्टमेंट से निकाली जायेगी जिसका समापन लखनऊ के प्रसिद्ध बुद्धेश्वर महादेव मंदिर पर होगा ।इस मंदिर प्रांगण मे स्थित भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का भव्य श्रृंगार करके माल्यार्पण तथा अन्य कार्यक्रम किये जायेंगे। इस अवसर पर उपस्थित श्रध्दालुओं और जन सामान्य को फल वितरण आदि का भी कार्यक्रम होगा।आलोक अवस्थी , रागिनी अवस्थी ने बताया कि बैठक मे भगवान परशुराम जयंती संबंधित कार्यक्रमों को भव्य रूप से संपन्न कराने हेतु विभिन्न विप्र बंधुओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गयी।
मींटिंग धन्यवाद के साथ समाप्त की गयी।

