वैश्विक न्यायाधीश श्री चित्रगुप्त जी की प्रेरणा से व केंद्रीय कार्य समिति के अनुमोदन एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री योगेंद्र नाथ श्रीवास्तव जी की अनुशंसा पर डॉ रवि प्रकाश श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है जो कि जौनपुर उत्तर प्रदेश के निवासी हैं व माँ खण्डवारी विधि महाविद्यालय चंदौली उत्तर प्रदेश में प्राचार्य पद पर कार्यरत है।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सभी पदाधिकारियों के द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी गयी।
नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉक्टर रवि प्रकाश श्रीवास्तव नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश ने कहा कि मैं कायस्थ समाज को पूरे उत्तर प्रदेश में सामाजिक,सांस्कृतिक व आर्थिक रूप से उन्हें मजबूत करने के लिए संगठित व जागरूक करूँगा व बिखरे समाज को एक सूत्र में स्थापित करने का संकल्प लेता हूँ व बिखरे इस समाज के उत्कर्ष के लिए अखिल भारतीय महासभा उत्तर प्रदेश की सभी सम्मानित जिम्मेदार बन्धुओ से सहयोग की आकांक्षा व अभिलाषा रखते है।इस नयी जिम्मेदारी के लिए केंद्रीय कार्य समिति व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री योगेंद्र नाथ श्रीवास्तव जी को सहृदय सादर आभार व धन्यवाद प्रेषित करते है व साथ ही साथ संगठन के सभी सम्मानित जिम्मेदार बन्धुओ से सहयोग की आकांक्षा रखता हूँ।

