अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत की वार्षिक प्रतिनिधि सभा (एजीएम) सम्पन्न

नमस्कार, जयहिंद, वंदे मातरम्।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत की वार्षिक प्रतिनिधि सभा (एजीएम) 12 अक्टूबर 2025 को भगवान श्री राम की जन्मस्थली पावन नगरी अयोध्या जी के सर्किट हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन इंदल सिंह चंदेल जी, विशिष्ट अतिथि माननीय महानगर संघ चालक अयोध्या श्री प्रोफेसर विक्रमा प्रसाद पाण्डे जी, विशिष्ट अतिथि कर्नल दयाशंकर दुबे जी, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री आलोक सिंह रोहित जी, वीर नारियां युद्ध में घायल हुए सैनिक , मातृ शक्तियां, एवं अवध प्रांत के उपाध्यक्ष कैप्टन बी एस कन्याल, प्रांत महासचिव सूबेदार मेजर बी एल वर्मा, पूर्व प्रांत महासचिव सूबेदार मेजर जे बी एस चौहान, जिला अध्यक्ष लखनऊ वारंट ऑफिसर ललित मोहन पंत, सी पी ओ घनश्याम केसरी एवं भारी संख्या में पूर्व सैनिक बंधु, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले पहुंचकर उपस्थित हुए जिसमें कई जिलों के जिला अध्यक्ष भी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता अवध प्रांत अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बी एस तोमर जी ने की। बैठक में अयोध्या जिला कार्यकारिणी की घोषणा हुई तत्पश्चात अवध प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा हुई। कार्यक्रम उपरांत भोजन के बाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अयोध्या की टीम के जुझारू कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत से कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो गया। इसके लिए टीम अयोध्या धन्यवाद की पात्र है।
जय हिंद जय भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *