अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ में सम्मिलित 20 से अधिक शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ में सम्मिलित 20 से अधिक शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।रविवार को सर्किट हाउस में टेट की अनिवार्यता के खिलाफ निर्णायक संघर्ष हेतु राष्ट्रीय स्तर से निर्देशित क्रमिक संघर्ष के कार्यक्रमों और उसको सफल बनाने की रणनीतियों पर चर्चा हेतु उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अयोध्या संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रथम चरण में 9 से 15 मार्च शिक्षक की पाती होंगी।दूसरे चरण में 13 अप्रैल 2026 मशाल जुलूस व तृतीय चरण 3 मई 2026 को लखनऊ में महारैली आयोजित की जायेगी।चतुर्थ चरण मानसून सत्र संसद का घेराव व टेट की अनिवार्यता के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के सभी चरणों में पूरी ताकत के साथ संघर्ष करने हेतु संगठनात्मक समन्वय बनाने और एक स्वर में साथ खड़े होकर संघर्ष करने हेतु अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के बैनर तले हुई इस मीटिंग में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अयोध्या के नेतृत्व में हुई।इस बैठक में जिलाध्यक्ष अवधेश यादव को मुख्य संयोजक सर्वसम्मति से बनाते हुए सम्मिलित सभी संगठनों के जिला अध्यक्षों को जिला संयोजक व जिला मंत्रियों को जिला सह संयोजक सर्वसम्मति से बनाया गया।टेट की अनिवार्यता के विरोध में संघर्ष के प्रथम चरण”शिक्षक पाती “कार्यक्रम की पूरी रणनीति तैयार की गई । प्रत्येक संगठन द्वारा कम से 200 पोस्ट कार्ड महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री,माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री को भेजने हेतु शिक्षकों को प्रेरित करने हेतु दायित्व निर्धारण किया गया।बैठक की अध्यक्षता पंकज यादव प्रांतीय संयोजक, संचालन अशोक वर्मा जिला मंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा की गई।इस मौके पर अनिल कुमार प्रजापति ,जिला अध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोशिएशन ,विजय प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष अटेवा , अमित पांडे जिलाध्यक्ष यूटा,श्यामजी वर्मा जिलाध्यक्ष ,फूल चंद्र सरोज जिला कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अयोध्या ,डॉ विवेक चौधरी जिलामंत्री,दया शंकर भारती,राजेश यादव,,वीरेंद्र प्रताप सिंह विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ,मानवेंद्र वर्मा,राजकुमार वर्मा ,राम सुरेश वर्मा,आदि उपस्थित ने उपस्थित होकर अपने विचार व्यक्त किए।संघर्ष के आह्वान से प्रत्येक शिक्षक को जोड़ने के संकल्प के साथ बैठक का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *