अज्ञात कारणों से बाबा भोजनालय रिकाबगंज के पीछे लगी आग
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।कोतवाली नगर क्षेत्र के रिकाबगंज क्षेत्र में स्थित बाबा भोजनालय के पीछे खाली पड़े प्लाट मे अचानक आग लग गई।आग और विकराल रुप लेती कि उसके पहले स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दे दिया।आग लगने की सूचना मिलते ही बिना देरी किए अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी ने अग्निशमन द्वितीय अधिकारी प्रदीप कुमार पाण्डेय व अन्य अग्निशमन कर्मियों के साथ दो फायर टेंडर की मदद से घटनास्थल पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गए। थोड़ी देर में अग्निशमन कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से वहां पर लगी आग पर काफी मस्कत के बाद काबू पाया। इस संबंध में अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि उक्त आग 555 तम्बाकू के मालिक विनय पटेल के प्लाट पर लगी हुई थी।आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।

