आर एल पाण्डेय
लखनऊ। बुधवार को लखनऊ के दौरे पर आए केन्द्रीय सामाजिक न्याय आधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले से वीवीआईपी गेस्ट हाउस मे संत शिरोमणि रविदास महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के सदस्य रामह्रदय राम के नेतृत्व मे भेंट कर प्रतिनिधिमंडल ने अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रो की छात्रवृत्ति मे इजाफा करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामह्दय राम ने बताया कि इसके अलावा डा अम्बेडकर व रविदास छात्रावास मे फर्नीचर इत्यादि की उचित व्यवस्था एवं अनुसूचित जाति के छात्रो की शुल्क प्रतिपूर्ति की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल मे बीरेन्द्र शहगल,अतुल कुमार, अमित कुमार शामिल रहे।

