अपराधी थाने पर लगा रहे हाजिरी
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
हरदोई। इंस्पेक्टर विद्या सागर पाल ने पचदेवरा क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर गण को बुला कर उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी कर आवश्यक हिदायत दी।
प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर पाल के समक्ष कोतवाली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर गण उपस्थित हुए और थाने में हाजिरी लगाई। चौकी इंचार्ज, बीट इंचार्ज, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल को हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी करते रहने के लिए कहा। वर्तमान गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। अपराधियों ने अपराध न करने की शपथ ली।

