अभाविप ने उच्च शिक्षा में सुधार व भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध कठोर कारवाई के संदर्भ में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि मण्डल ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिलकर उच्च शिक्षा में सुधार करने , अकादमिक सत्र, प्रवेश परीक्षा , शोध कोर्सवर्क नियमित करने , कुलपतियों की भ्रष्ट कार्यशौली , विद्यार्थियों को होने वाली परेशानियों के निराकरण की मांग की है।

साथ ही ज्ञापन के माध्यम से प्रवेश परीक्षा आयोजन में पंजीकरण हेतु लिये जाने वाले शुल्क के आय- व्यय को विश्वविद्यालय वेबसाइट पर दर्शाने की मांग की है व कानपुर में यूजीसी गाइडलाइन की अवहेलना कर पीएचडी कोर्सवर्क को 100% आनलाइन कराने के संदर्भ में जांच कि मांग की है।
वोकेशनल कोर्सेज के सुचारू रूप से संचालन व दयनीय स्थिति में सुधार, राजभवन में शिकायत निवारण प्रणाली में सुधार कर पुनः विकसित कर संचालन करने की मांग उठाई है।

अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री साक्षी सिंह ने कहा कि
उत्तर प्रदेश के अंदर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर अभाविप स्वीकार नहीं करेगी, ऐसे भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि यह कार्यवाही समान रूप से सभी के लिए बिना किसी भेदभाव के पूर्ण हो तथा राज्य में हो रहे इन घटनाक्रमों की उच्च स्तरीय जाँच करायी जाय साथ ही दोषियों को सजा दिलाई जाय जिससे शिक्षार्थियों का भविष्य सुरक्षित रहे और राज्य प्रगतिपथ पर आगे बढ़ता रहे।

राज्यपाल से मिले प्रतिनिधि मण्डल में अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री साक्षी सिंह, क्षेत्रिय संगठन मंत्री घनश्याम शाही, प्रांत मंत्री आकाश, विक्रांत, अतेंद्र, सौरभ गौड़, शुभम, हंस उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *