गोला/गोरखपुर
तहसील क्षेत्र के बेलपार निवासी शिक्षामित्र सर्वेश राय पुत्र जीतनरायन राय के साथ स्कूल जाते समय रास्ते मे हुई मारपीट के संदर्भ मे अभियुक्तों की गिरफ्तारी ना होने की वजह से गुरुवार को गोला ब्लॉक के समस्त शिक्षामित्रों ने एसडीएम गोला व क्षेत्राधिकारी गोला को पत्रक सौंप कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग किया।बताते चले कि सर्वेश राय पिछले 14 नवंबर को प्रातः साढ़े आठ बजे दोपहिया से स्कूल जा रहे थे कि गांव के ही भाजपा नेता ने अपने सगे संबंधियों के साथ मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया।शोर सुनकर स्थानीय ने जान बचाई।जिसकी सूचना बड़हलगंज थाने पर दिया गया।जिसमे मुकदमा दर्ज कर लिया गया लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नही हुई है।जिस कारण समस्त शिक्षामित्रों मे रोष व्याप्त है।इसी सिलसिले मे गुरुवार को पिडित शिक्षामित्र के साथ काशीनाथ तिवारी रणधीर सिंह हरेकृष्ण धरमबीर राय राममोहन लक्ष्मीनारायन अनिल कुमार मिश्रा सहित अनेक शिक्षामित्रों ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग किया है।अन्यथा शिक्षा मित्रो को प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

