*अभेद्य होगी अयोध्या की सुरक्षा।*
अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार।अयोध्या में तैनात किए जाएंगे ब्लैक कैट कमांडो, एनएसजी यूनिट की होगी स्थापना अयोध्या की सुरक्षा में एनएसजी कमांडो तैनात किए जाएंगे। इसके लिए यही पर यूनिट की स्थापना की जाएगी। इसके लिए भूमि खोजी जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के बाद जिले की सुरक्षा व्यवस्था को अब और चुस्त किया जा रहा है। केंद्र सरकार अब यहां एनएसजी कमांडो यूनिट बनाने की तैयारी में है जिसके लिए भूमि खोजी जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से निर्णय पर मुहर लगने के बाद एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो यहां तैनात होंगे। जिले में अब तक केंद्रीय सुरक्षा की दो व राज्य सरकार की चार सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं। किसी भी वीवीआईपी दौरे पर एनएसजी कमांडो दिल्ली से बुलाए जाते हैं। राम मंदिर निर्माण के बाद जिले में अक्सर वीवीआईपी दौरा होता रहता है साथ ही हर समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। समय-समय पर अयोध्या आतंकियों के निशाने पर भी रही है, जिसे देखते हुए अब यहां की सुरक्षा को और चुस्त किया जा रहा है। इसके लिए भविष्य में एनएसजी कमांडो की यूनिट यहां स्थापित करने की तैयारी है सूत्रों के अनुसार एनएसजी की टीम ने जिला प्रश

