अयोध्या( संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।घर-घर तिरंगा फहराने की जिला प्रशासन भी व्यापक तैयारियां कर रहा है । 11 अगस्त से 17 अगस्त तक जनपद के सभी घरों पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा । जिसको लेकर आज कलेक्ट्रेट परिसर से जिला अधिकारी नीतीश कुमार व सीडीओ अनीता यादव ने आसमान में तिरंगे रंग के गुब्बारे छोड़ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में तिरंगा जागरूकता यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया । जिला अधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि जागरूकता यात्रा के माध्यम से लोगों को तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। तिरंगे के माध्यम से हम को किस तरह से आजादी मिली उसको याद किया जाएगा । देश को आजादी दिलाने में शहीद हुए वीरों को भी इस अभियान के माध्यम से याद किया जाएगा।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार के निर्देशानुसार आज नवीन मण्डी अयोध्या स्थित 63 बटालियन सी०आर०पी०एफ० ने जवानों तथा उनके परिवार व बच्चों ने “हर घर तिरंगा ” अभियान के तहत आज अपने हाथों में तिरंगा लेकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अयोध्या में रैली निकाली । इस रैली में 63 बटालियन सी०आर० पी०एफ० के कुल 500 से अधिक जवान तथा उनके परिवार व बच्चे सम्मिलित हुए। देश-भक्ति तथा देश प्रेम से ओप-प्रोत जवानों तथा उनके परिवारों ने “हर घर तिरंगा ” अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों को प्रोत्साहित किया। ज्ञात हो कि 63 बटालियन सी०आर०पी०एफ० को हर घर तिरंगा अभियान के तहत कम से कम पच्चीस हजार घरों पर तिरंगा लगाने की जिम्मेदारी दी गयी है। उसी अभियान के तहत आज सी०आर०पी०एफ० द्वारा निकाली गयी तिरंगा रैली बहुत ही आकर्षित तथा देश – प्रेम से ओत-प्रोत थी। भारत की आजादी के लिए शहादत पाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को भी इस अवसर पर याद किया गया तथा आवाहन किया गया कि सब लोग मिलकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनायें। इस अवसर पर श्री छोटे लाल, कमांडेण्ट- 63 बटालियन सी०आर०पी०एफ०, श्री सरकार राजा रमन, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री अशोक कुमार शील, उप कमां०, श्री अजय कुमार, उप कमां०, श्री पंकज राय, सहायक कमांडेण्ट, श्री आर0एन0 चौहान, सहायक कमांडेण्ट, श्री अखिलेश्वर सिंह, सहायक कमांडेण्ट सहित अन्य अधिकारी तथा कार्मिक उपस्थित रहे।

