अयोध्या:बीपीसीएल कंपनी की गुंडागर्दी बिना नोटिस के दुकान गिराने का आरोप:मचा हंगामा

अयोध्या:बीपीसीएल कंपनी की गुंडागर्दी बिना नोटिस के दुकान गिराने का आरोप:मचा हंगामा
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या:रामनगरी अयोध्या में बीपीसीएल (भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड) कंपनी की मनमानी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के धर्मपथ चौक स्थित साकेत पेट्रोल पंप पर एक दुकान को कंपनी के अधिकारियों रोहित ने बिना किसी पूर्व सूचना और बिना पुलिस को जानकारी दिए अचानक गिराने का प्रयास किया घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और देखते ही देखते विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीपीसीएल की टीम जबरन तोड़फोड़ करने पहुंची थी, जबकि दुकान मालिक को न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही किसी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई मौके पर मौजूद पत्रकारों ने जब बीपीसीएल अधिकारियों से सवाल किया कि क्या दुकान मालिक को नोटिस जारी किया गया था या क्या पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी गई थी, तो अधिकारी कैमरा देखते ही मुंह छिपाकर मौके से निकल गए दुकान मालिक प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि, “बिना किसी नोटिस या पूर्व जानकारी के बीपीसीएल के अधिकारी जबरन JCB लेकर पहुंचे और हमारी दुकान को गिराने लगे। दुकान के अंदर लाखों रुपये का सामान था, जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रकाश अग्रवाल ने यह भी आरोप लगाया कि, “यह पूरी कार्रवाई पेट्रोल पंप के मालिक के इशारे पर कराई जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई को ‘गुंडागर्दी’ बताते हुए कहा कि यह प्रशासनिक नियमों और कानून की खुली अवहेलना है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बिना नोटिस के की गई इस मनमानी कार्रवाई की जांच कर दोषी बीपीसीएल अधिकारियों और जिम्मेदार व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाए पूरा मामला कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के नया घाट चौकी अंतर्गत साकेत पेट्रोल पंप का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *