अयोध्या की ख़ास ख़बर
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
आगामी चैत्र रामनवमी मेले की तैयारियों एवं आने वाले श्रद्वालुओं को श्रीराम जन्मोत्सव के सुगम दर्शन हेतु मण्डलायुक्त गौरव दयाल द्वारा आई0जी0 प्रवीण कुमार, एस0एस0पी0 राजकरन नैय्यर, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चम्पत राय, ट्रस्ट के सदस्य डा0 अनिल मिश्र व गोपाल जी के साथ एक आवश्यक बैठक की गयी।
आगामी चैत्र रामनवमी मेले के दौरान धूप एवं गर्मी को देखते हुये मंदिर परिसर सहित सम्पूर्ण दर्शन मार्ग व अन्य प्रमुख स्थलों पर श्रद्वालुओं को गर्मी से बचाने हेतु व्यापक व्यवस्था किये जाने के सम्बंध में चर्चा की गयी। भीड़ नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों एवं ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा श्रद्वालुओं को रोकने हेतु होल्डिंग एरिया बनाकर वहां पर गर्मी से बचाव के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध करते हुये भीड़ नियंत्रण पर भी चर्चा की गयी। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि मंदिर परिसर व दर्शन मार्ग पर गर्मी से बचाव हेतु यथावश्यक छाजन व दरी की व्यवस्था की गयी है इसके साथ ही यथावश्यक कूलर भी लगाये जायेंगे।
श्रीराम जन्मोत्सव के लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी दूरदर्शन के माध्यम से की गयी है। मंदिर परिसर में ट्रस्ट द्वारा लगायी गयी स्क्रीन व परिसर के बाहर सूचना विभाग द्वारा लगाये गये फिक्स एल0ई0डी0, डिस्प्ले बोर्ड व एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से अयोध्या के प्रमुख स्थलों पर की जायेगी।
अगले चरण में अधिकारियों व ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर के विभिन्न स्थलों यथा-अंगद टीला व दर्शन मार्ग, निकास मार्ग सहित श्री हनुमान गढ़ी परिसर व अन्य का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के अवसर पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्था हेतु तैनात मजिस्टेªट व पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था श्री इन्द्रकांत द्विवेदी, मंदिर मजिस्टेªट श्री राजकुमार पांडेय, एस0पी0 सुरक्षा श्री बलरामाचारी दूबे, एस0पी0 नगर श्री मधुबन कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त श्री वागीश कुमार शुक्ला, श्री अशोक कुमार, सी0आर0पी0एफ0 व एस0एस0एफ0 सहित अन्य सम्बंधी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
*प्रेस विज्ञप्ति*
अवध विवि के 34 कर्मचारियों एवं शिक्षकों को मिला राज्य सरकार की पुरानी पेंशन योजना का लाभ
अयोध्या।
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्याल के 32 कर्मचारियों एवं 02 शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिला। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के निर्देश पर आदेश पत्र निर्गत किया गया। कुलपति के इस प्रयास से कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने खुशी जताई है। विवि प्रशासन ने उत्तर प्रदेश सरकार की राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली से आच्छादित ऐसे सरकारी सेवक, जिनका चयन 28 मार्च, 2005 के पूर्व हो चुका है, को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा जिसे कार्यपरिषद में अंगीकार कर लिया गया। 18 मार्च, 2025 को कुलपति के अनुमोदन के उपरांत विश्वविद्यालय के 32 कर्मचारियों एवं 02 शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।
सरकार के पुरानी पेंशन योजना से कर्मचारियों में रवि प्रकाश मालवीय, मनोज कमार सिंह, श्रीमती नीलम देवी, दिव्य नरायण, गिरीश चन्द्र पंत, प्रेम सागर, आशीष शंकर मौर्य, अनिल कुमार शर्मा, श्रीमती कृतिका निषाद, संतोष कुमार मौर्य, आनन्द कुमार, उमाशंकर, मंयक श्रीवास्तव, शिवेन्द्र तिवारी, राकेश कुमार गुप्ता, राजीव कुमार त्रिपाठी, गणेश शंकर, सौरभ श्रीवास्तवत्र मनोज कुमार, रामकुमार, महेन्द्र कुमार, ब्रह्मानन्द, आलोक कुमार मिश्रा, कौशल किशोर मिश्र, मनोज कुमार श्रीवास, राम निवास गौड़, महेन्द्र पाल, देशराज उपाध्याय, अम्बरीश प्रताप सिंह, संतोष चतुर्वेदी, जग जितेन्द्र नारायण सिंह, विवेक कुमार सिंह लाभान्वित हुए। वहीं शिक्षकों में प्रो0 शैलेन्द्र कुमार वर्मा, प्रो0 तुहिना वर्मा को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिला। राज्य सरकार के शासनादेश को आच्छादित किए जाने से कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने कुलपति के प्रति आभार जताया। मीडिया प्रभारी डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि राज्य सरकार के पुरानी पेंशन योजना को कुलपति के अनुमोदन के बाद लाभान्वित कर्मियों को पत्र जारी कर दिया गया है।
*अयोध्या*।
*दुर्गामंदिर में तोड़फोड़ का मामला*
दुर्गा मंदिर में बगल के ही निवासी मुन्ना सिंह ने की थी तोड़फोड़, कब्जेदारी की नीयत से मंदिर में की गई थी तोडफोड़, मंदिर की मूर्ति की गई गायब, मुन्ना सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में, कर रही है पूछताछ,कल रात्रि सरयू नदी के कच्चे घाट पर स्थित दुर्गा मंदिर की प्रतिमा तोड़े जाने से मचा था हड़कंप, घटना के चंद घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

