अयोध्या की रामलीला में पल भर में बदल रहे राम सीता के किरदार को सोनू डांगर और स्वीटी गुप्ता ने संभाला

अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।अयोध्या सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला फिर मैदान में हो रही वर्चुअल रामलीला में पल भर में किरदार बदलते नजर आ रहे हैंअयोध्या में 6 अक्टूबर से रामलीला का आयोजन क्या जा रहा है विषय दूरदर्शन व अन्य सोशल मीडिया के प्लेटफार्म के माध्यम से विदेशों तक इस रामलीला को प्रसारित किया जा रहा है। जिसमे बॉलीवुड स्टार अलग अलग भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन यह भूमिका सिर्फ कुछ मिनट के लिए है इसके बाद इस पात्र को दूसरे कलाकारों के द्वारा किया जाता है। तो वहीं जिन किरदार को लेकर इस पूरे रामलीला का आयोजन किया जा रहा है वह श्री राम व माता सीता के लिए अब तक 3 बार अपने कलाकार को बदल चुके हैं। इस बार रामलीला के लिए राम की भूमिका राहुल बुच्चर व सीता की भूमिका भाग्यश्री दिखाया गया था लेकिन सिर्फ एक दिन के मंचन के बाद वापस मुम्बई लौट गई। इसने स्थान पर दिल्ली रामलीला के कलाकार स्वीटी गुप्ता और राम की भूमिका के अब सोनू डांगर निभा रहे हैं। वहीं अब तक आये बॉलीवुड स्टार रजा मुराद, रवि किशन, राकेश बेदी, अवतार गिल सहित अन्य कलाकार अपनी भूमिका निभा चुके हैं। यही नहीं जिस भगवान राम और सीता को लेकर इस पूरे रामलीला का आयोजन किया जा रहा है उसके पात्र भी बदले जा चुके हैं। और अब यह रामलीला अपने अस्तित्व को खो रहा है। इसी कारण अयोध्या के कई संत इस रामलीला के मंचन से नाराज है और वहां रह रहे अयोध्यावासी भी काफी नाराज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *