अयोध्या कैंट जीआरपी का सराहनीय कार्य एक बिछड़े हुए बालक को उसके परिवार से मिलाया  

अयोध्या। अयोध्या कैंट जीआरपी ने जालौन से भटक कर 13 वर्षीय बालक नाबालिक कुणाल शिवहरे पुत्र अनिल शिवहरे  भटक कर अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर अकेला घूम रहा था जहां ड्यूटी पर तैनात जीआरपी पुलिस की नजर उस बालक पर पड़ी तो उससे पूछताछ की  बालक सही जवाब न दे पाया उसको थाने में लाकर पूछा गया तब उसने अपना पता बताया जहां कैंट जीआरपी अयोध्या ने उनके परिवार से संपर्क साधा भटके हुए कुणाल शिवहरे के परिजन उसके  मौसी का लड़का रोहित शिवहरे पुत्र महेश चंद शिवहरे निवासी मुरली मनोहर मुंबई वाला मंदिर जालौन से अयोध्या पहुंचकर बालक को पहचाना और कैंट पुलिस ने कुणाल शिवहरे  के परिजन के साथ जालौन की पुलिस भी अयोध्या कैंट जीआरपी पहुंची थी जिसकी देखरेख में बालक को  बालक के परिजन के सुपुर्द किया  भटके हुए कुणाल शिवहरे के परिजन ने बालक को पाकर अयोध्या जीआरपी कैंट पुलिस का धन्यवाद अदा किया और कहा कि आज जीआरपी अयोध्या कैंट पुलिस के मुस्तैदी के कारण हमारा बच्चा हमको वापस मिल सका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *