अयोध्या भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी की समीक्षा करने अयोध्या पहुंचे एडीजी जोन पियूष मोर्डिया

*अयोध्या भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी की समीक्षा करने अयोध्या पहुंचे एडीजी जोन पियूष मोर्डिया,*

अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार। अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में विभिन्न जगहों से लोग अयोध्या पहुंचेंगे, किस रास्ते से आएंगे कैसे उन्हें राम जन्मभूमि परिसर पहुंचा जाए कहां उनकी गाड़ियां पार्किंग होगी पार्किंग के बाद आगंतुकों को किस तरह से मुख्य कार्यक्रम स्थल पर ले जाएंगे, बिना किसी परेशानी से सभी लोग इस कार्यक्रम में शामिल हो सके और कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात वापस संतुष्ट होकर जा सके, इसको लेकर बैठक में चर्चा हुई, मुझे विश्वास है हमारी टीम प्रशासन की टीम ट्रस्ट के पदाधिकारी सदस्य उन सभी के साथ मिलकर पूरे कार्यक्रम को अच्छे ढंग से संपन्न करा सकेंगे,
8 से 10 हजार अतिथि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचेंगे,व्यवस्था बनाने के लिए सभी के आमंत्रण पत्र पर क्यूआर कोड दिया गया है, बिना किसी परेशानी के बिना किसी रूकावट के लोग मुख्य स्थल तक पहुंच सके यह प्रयास किया जाएगा, क्यूआर कोड से कोई अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नहीं कर पाएगा, कोई असामाजिक तत्व प्रवेश करने का प्रयास करता है तो उसे चिन्हित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *