अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता)11वां अयोध्या महोत्सव 23 दिसंबर से क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस में शुरू हो रहा है।यह जानकारी आयोजक समिति के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने दी।उन्होंने बताया कि तैयारी पूरी हो गई है कहा कि इस बार अयोध्या महा उत्सव में 23 दिसंबर को भव्य दुरदुरिया का आयोजन होगा इसमें 5000 मात्र शक्तियां प्रतिभाग करेंगी।इसके बाद अमृत महोत्सव प्रदर्शनी स्थल का उद्घाटन होगा शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा दुरदुरिया पूजन के संयोजक अरुण द्विवेदी ने बताया कि मात्र शक्तियों में दुरदुरिया पूजन के लिए उत्साह है इसके अंतर्गत प्रतिदिन कलात्मक व सांस्कृतिक आयोजन होगा यहां पारंपरिक तरीके कला गांव बनाया गया है जिसमें पहाड़ को उठाते हुए हनुमान जी की प्रतिमा आकर्षक का केंद्र है कलाकृति व क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन होगा महोत्सव का समापन 6 जनवरी को होगा उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष महोत्सव में युवाओं और बच्चों की अच्छी खासी भागीदारी रहती है उन्हें इसका इंतजार रहता है कोविड-19 की तैयारी आयोजक कर रहे हैं बुधवार को महा उत्सव की तैयारी को लेकर बैठक हुई थी जिसमें मुख्य रुप से प्रबंधक इंजीनियर रवि तिवारी अरुण तिवारी द्विवेदी रेणुका रंजन चंद्रशेखर तिवारी महासचिव आकाश अग्रवाल सचिव नाहिद मुख्य प्रभारी राजेंद्र तिवारी कोषाध्यक्ष विजय यादव तथा कार्यक्रम प्रभारी विवेक पांडे एसपी सागर ब्रिज मोहन तिवारी श्रद्धा तिवारी मोहित सहित अन्य लोग मौजूद थे।

